फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई संगठनों ने फूंका केंद्र सरकार और मोदी का पुतला

Thu, 03 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्वसैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन रेंक-वन पेंशन मामले में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्व सैनिकों के साथ ही कई संगठनों में जबरदस्त रोष है। पूर्व सैनिकों के साथ ही कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक मोर्चा के अध्यक्ष कर्नल एसपी गुलेरिया, आम आदमी पार्टी के जिला सह संयोजक चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शमशेर महर घातक के नेतृत्व में शहर के गांधीचौक पर एकत्र पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र सरकार ने ओआरओपी के मामले में पूर्व सैनिकों को गुमराह किया है। हताश होकर पूर्व सैनिक आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पूर्व सैनिकों ने राम किशन ग्रेवाल को मानसिक रोगी कहने पर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की खिंचाई की। इस दौरान सुभाष जोशी, हरीश पंत, केशर धामी, नारायण गिरी, कैप्टन पुष्कर शाह, संदीप भट्ट, मनोज सिंह गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले की जांच की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा है कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों को गुमराह करने का खामियाजा भुगतेगी। पुतला दहन में कुंवर सिंह बोहरा, प्रदीप थापा, प्रशांत भारती, प्रकाश भंडारी, दीपक लुंठी आदि शामिल थे। युवक कांग्रेस के मनोज ठकुराठी, शुभम बिष्ट, करन सिंह, मनोज धामी, गौरव चंद, अरुण कुमार आदि ने शहर के सिल्थाम में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


अस्कोट में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान त्रिलोक बिष्ट, मनोज लुंठी, खीम सिंह लुंठी, इस्लाम बख्श, गोविंद पाल, प्रधान त्रिलोक राम, पूर्व प्रधान नर राम टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें