फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ड्राई रन मात्र औपचारिकता, मिली कई खामियां

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में संक्रमित को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। ड्राई रन के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में कुछ खामियां सामने आई हैं। जिले में आयोजित दस केंद्रों में हुए ड्राई रन में 246 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें चार लोगों को पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण का संदेश नहीं मिला। जिला अस्पताल में हुए ड्राई रन के दौरान निरीक्षण में डीएम को कई खामियां मिलीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले दस स्थानों में कोरोना टीकाकरण को लेकर ड्राई रन किया गया। ड्राई रन के लिए जिला अस्पताल में दंत, सर्जन, फिजीशियन कक्षों का इस्तेमाल किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित ड्राई रन में पहला टीका प्रकाश लाल वर्मा को 10 बजकर 45 मिनट पर लगाया गया।
इसके बाद डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम आरडी पालीवाल, सीएमओ डॉ. एचसी पंत ड्राई रन के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में भी डीएम को कई खामियां दिखाई दीं। हालांकि पंजीकरण कक्ष के बाहर मरीज सामाजिक दूरी के तहत बैठे नजर आए। 0 टीकाकरण का कार्य 1.30 बजे पूरा हुआ।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में डॉ. जीएस नबियाल ने सुबह पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जो जो कमियां पाई उन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। ड्राई रन के दौरान टीकाकरण में लगे कर्मियों को सही ढंग से पूरी जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की सूची को मुख्य द्वार पर शीघ्र चस्पा करवाया।

पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण संदेश की मोबाइल में जांच करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें