फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दल के यात्रियों की मानसरोवर परिक्रमा शुरू

Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भोले के जयकारे लगाते कैलाश यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के यात्रियों ने कैलाश परिक्रमा पूरी कर मानसरोवर की परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरे दल के यात्री अभी तकलाकोट में हैं जबकि तीसरे दल के यात्री मंगलवार को गुंजी से कालापानी को रवाना होंगे। तीसरे दल के यात्रियों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सभी यात्री स्वस्थ पाए गए।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रा के पहले दल में शामिल 58 यात्रियों ने कुगू में भगवान भोले के धाम कैलाश की परिक्रमा पूरी कर ली है। यात्रियों ने अब मानसरोवर की परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरे दल के 56 सदस्य सोमवार को तकलाकोट में थे। मंगलवार को दल दार्चिन को रवाना होगा। तीसरे दल के सदस्यों का आईटीबीपी के चिकित्सक डॉ. राहुल के नेतृत्व में गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी यात्री इसमें स्वस्थ पाए गए। यात्रियों ने मानसरोवर वन में 60 पौधों का रोपण किया। मंगलवार को गुंजी से आगे की यात्रा पर रवाना होने से पूर्व एक बार फिर से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम बेहद खुशनुमा होने से यात्रियों में यात्रा के प्रति खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पहुंचा कैलाश यात्रा का चौथा दल
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल का केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों के हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। दल में 40 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। यात्री मंगलवार की सुबह हैलीकाप्टर से गुंजी को रवाना होंगे। चौथे दल में पिथौरागढ़ का भी एक यात्री शामिल है।
चौथे दल के यात्री सोमवार की दोपहर पर्यटक आवास गृह पहुंचे। आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरूरानी के नेतृत्व में यात्रियों का बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। यात्रा में 69 वर्ष के हरियाणा निवासी होशियार सिंह और राजस्थान के महेंद्र सिंह शामिल है। सबसे कम उम्र की तमिलनाडू की 29 वर्षीय अपूर्वा हैं। यात्रियों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


कैलाश दर्शन की है प्रबल इच्छा: कमलकांत
चौथे दल में पिथौरागढ़ इग्यार देवी क्षेत्र के कांटे निवासी कमलकांत पांडेय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वह पिथौरागढ़ लोनिवि में काफी समय तक तैनात रहे। पिछले वर्ष रानीखेत से वह रिटायर हुए। वह वर्तमान में हल्द्वानी रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा की। उसके बाद चारधाम यात्रा पर गए। वह पहली बार कैलाश मानसरोवर दर्शन को जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के दर्शनों की त्रीव उत्कंठा है। कैलाश यात्रा को लेकर अन्य यात्रियों के साथ वो भी काफी रोमांचित हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें