जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मचाई। बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी नाटक, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य, पर्यावरण गीत, सहभागिता का संदेश देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानस एकेडमी बच्चों को व्यक्तित्व विकास की दिशा में सराहनीय काम कर रही है।
आईटीबीपी 14वीं वाहिनी के सेनानी रणवीर सिंह ने कहा कि बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति होती है। उसे दिशा देने का काम अभिभावकों का होता है।
विशिष्ट अतिथि डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।
पीटीए अध्यक्ष केसी कसनियाल ने भी विचार रखे। बच्चों ने हिंदी नाटक आपकी बेटी, अंग्रेजी नाटक मांकीज पॉ का मंचन किया। जाग उठा पंछी पर्यावरण गीत खूब सराहा गया।
इस मौके पर एमसी पंत, डीडी पुनेड़ा, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, मोहन सिंह रावत, प्रमोद पांडे, जितेंद्र पुनेठा, जेबी सिंह, इंद्रा पांडे, विजयवर्धन, मुकेश पंत समेत कई गणमान्य लोग थे।