फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर के साथ मारपीट, पेट्रोल पंप हुए बंद

Sat, 09 May 2015 07:07 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल भराने को लेकर एक वाहन चालक ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से मारपीट कर दी। विरोध में शनिवार को पंप मालिकों ने करीब दो घंटे तक अपने पंप बंद रखे। छह डीजल और पेट्रोल के गंभीर संकट के बीच पैदा हुई नई समस्या से वाहन चालक खासे परेशान रहे। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद पंप खुल गए।
विज्ञापन

कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि शनिवार सुबह एक वाहन चालक की शाह पेट्रोल पंप के मैनेजर नंदन सिंह के साथ पेट्रोल भराने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर वह मारपीट पर उतर आया। पेट्रोल पंप के मालिक राजेंद्र लाल शाह का कहना है कि वाहन चालक तत्काल पेट्रोल भराने की जिद में अड़ गया था, जबकि अन्य वाहन लाइन में लगे थे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मारपीट के विरोध में नगर के सभी छह पेट्रोल पंप दो घंटे तक बंद रहे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर मामला सुलझा लिया और पेट्रोल पंप खुल गए। इस बीच नगर में सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे पेट्रोल पंपों से डीजल, पेट्रोल न मिलने से वाहन चालक खासे परेशान रहे।
पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि इतने गंभीर संकट के बीच वह किसी तरह व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग इसमें अनावश्यक बाधा डाल रहे हैं। यदि भविष्य में ऐसी नौबत आई तो पंप मालिक हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर, जिला मुख्यालय में तो डीजल और पेट्रोल की समस्या थोड़ा कम हुई है लेकिन नगरों और कस्बों में अभी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें