फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण के लिए भाजयुमो का प्रदर्शन, जाम

Sat, 09 May 2015 07:06 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटमन्या चौराहे में डामरीकरण न होने पर आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चौराहे में सांकेतिक जाम लगाने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटमन्या चौराहे से बेड़ीनाग, बागेश्वर, धरमघर और पांखू के लिए सड़क जाती है। इन दिनों लोनिवि का बेड़ीनाग डिवीजन पांखू सड़क जबकि बागेश्वर डिवीजन धरमघर रोड में डामरीकरण का काम कर रहा है। कोटमन्या चौराहे में दोनों डिवीजन में से किसी ने भी डामरीकरण नहीं किया है। जिससे चौराहे के 65 मीटर दायरे में सड़क की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है। ऐसे में किसी भी समय हादसा हो सकता है। डामरीकरण के लिए लोनिवि का बेड़ीनाग और बागेश्वर डिवीजन लंबे समय से एक दूसरे के पाले में गेंद डालकर पल्ला झाड़ रहा है। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज चौराहे में जाम लगाया और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें