फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 99 हजार की ठगी करने वाला मथुरा से दबोचा

Sun, 03 May 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 99 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार साल बाद मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। नोटिस तामील कराने के बाद भी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2022 को थल निवासी हरी सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उससे 99 हजार की ऑनलाइन ठगी की है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साइबर ठगी में देवसेरस, गोवर्धन, मथुरा (यूपी) निवासी साबिर उर्फ शब्बू का नाम सामने आया।
पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराया। इसके बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन का उसकी खोजबीन शुरू हुई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें