फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं दिल्ली से आया हूं, कोरोना वायरस की चपेट में हो सकता हूं’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दिल्ली से घर आया युवक सर्दी-जुकाम की शिकायत पर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा। कोरोना वायरस के शक में चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। इस पर युवक ने अपनी फेसबुक आइडी पर अपडेट डाल दिया कि वह दिल्ली से आया है और कोरोना पीड़ित हो सकता है। इससे नगर में हड़कंप मच गया। पुलिस और राजस्व टीम ने युवक को ढूंढ कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

तहसील वार्ड के नया बस्ती निवासी एक युवक बुधवार को दिल्ली से घर पहुंचा। बृहस्पतिवार को वह खुद को दिखाने अस्पताल पहुंचा। डॉ. बलवंत सिंह मेहरा ने नरेंद्र को सर्दी-जुकाम होने पर जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। नरेंद्र ने फेसबुक अपडेट में डाल दिया कि वह कोरोना से पीड़ित हो सकता है। अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है। बाद में युवक अस्पताल से चला गया। उसके इस अपडेट से लोगों में हड़कंप मच गया।
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने फेसबुक अपडेट का संज्ञान लेते हुए प्रशासन और पुलिस को अलर्ट कर दिया। नायब तहसीलदार बरखा जलाल और एसआई रविंद्र पांगती के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने नरेंद्र को ढूंढ उसे थाने ले आई। टीम उससे दिल्ली में कहां रहा और घर आकर वह किन-किन लोगों के संपर्क में आया इसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही युवक की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड नहीं
डीडीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेशन वार्ड तक नहीं बनाया गया है। कोरोना वायरस के भय से इन दिनों बड़ी संख्या में मैदानी क्षेत्रों से लोग घरों को आ रहे हैं। उनकी जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है। लोगों ने अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें