फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: बुलट और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत; घटना में कुमाऊं रेजीमेंट से दो जवान सहित तीन घायल

Mon, 19 Oct 2026 03:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट (20) की बाइक की बुलट से भीषण टक्कर में मौत हो गई। रविवार देर रात बिण पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में बाइक सवार धीरज और केशव शर्मा तथा बुलट सवार सैनिक महिमन सिंह और राजेश रावत घायल हुए। 
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर के बिण में बुलट और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक और बुलट में सवार कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते रविवार देर रात 12 बजे के करीब बस्तड़ी, हाल निवासी जाजरदेवल धीरज भट्ट(20) पुत्र मनोज भट्ट अपने साथी कुमौड़ निवासी केशव शर्मा(20) पुत्र दिनेश शर्मा के साथ बाइक नगर की तरफ आ रहा था जबकि 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नलई, खटीमा निवासी महिमन सिंह(28) अपने साथी जवान राजेश रावत(27) के साथ बुलट से सैन्य क्षेत्र जा रहा था। बिण पेट्रोल पंप के पास खाली सड़क के बाद भी बुलट और बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। भयानक आवाज के बुलट और बाइक के परखच्चे उड़ गए और इनमें सवार चारों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए।

आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सेना अपने जवानों को सैनिक अस्पताल ले गई जबकि धीरज को लेकर परिजन बरेली रवाना हुए। खटीमा के आसपास पहुंचने पर धीरज ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर पिथौरागढ़ लौटे जहां पंचनामा भर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है तो परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, धीरज के पिता आईटीबीपी में धारचूला में तैनात हैं। वह एलएसएम परिसर में स्नातक का छात्र था। उसका छोटा भाई है। मां दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके साथ जाजरदेवल में किराये में रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें