छह मार्च को खुटानी पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीनियर सर्वेयर ने दी थी तहरीर
पिथौरागढ़। पुलिस ने धारदार हथियार से वार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने बताया कि छह मार्च को खुटानी पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीनियर सर्वेयर ने तहरीर दी थी। बताया कि वे पांच मार्च को हर दिन की तरह कार्यालय बटगेरी (नाघर) को जा रहे थे। तभी जगदीश सिंह मेहता निवासी ग्राम बटगेरी (नाघर) ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसआई पूजा मेहरा ने मामले की जांच की। साक्ष्य के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी जगदीश सिंह मेहता उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई तलवार भी बरामद की गई।