जिला जज शंकर राज ने पूजा अर्चना कर किया शिलान्यास
पिथौरागढ़। न्यायालय परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब छह करोड़ 76 लाख की लागत से बन रही पार्किंग का शुक्रवार को जिला जज शंकर राज ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।
जिला कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के एई संजय वर्मा ने बताया कि पार्किंग में 43 वाहन खड़े होंगे। यह तीन मंजिला पार्किंग होगी। वहां पर अपर जिला न्यायाधीश गीता चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, अधिशाषी अभियंता विवेक सक्सेना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरजा शंकर सिंह आदि थे।