फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी दबोचा

Sat, 04 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल निवासी महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि नेपाल निवासी महिला ने जाजरदेवल थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि बीते शुक्रवार को वह जिला मुख्यालय स्थित अपनी बहन के घर से दार्चूला (नेपाल) लौट रही थी। रास्ता भटकने से वह एक वाहन में लिफ्ट मांगकर मड़मानले क्षेत्र के लछैर पहुंच गई। यहां सुनसान सड़क पर एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाकर उससे रुपये छीनकर खाई की तरफ फेंक दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जिसमें मामले में लछैर निवासी कमलेश जोशी का नाम सामने आया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लछैर गांव में पेयजल लाइन से संबंधित सामग्री चोरी करने के आरोप में आरोपी पर केस पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें