पिथौरागढ़। नगर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शनिवार की शाम टकाना क्षेत्र में रहने वाला रणजीत (21) अपने घर के कमरे की छत पर लगाए फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्रया युवक की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।