फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मल्लिकार्जुन बना अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता

Tue, 20 Oct 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लडवाल फाउंडेशन स्टेट के खेल मैदान में अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता की मल्लिकार्जुन स्कूल टीम चैंपियन बन गई है। फाइनल में मल्लिकार्जुन ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माउंट कार्मल और मल्लिकार्जुन स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। माउंट कार्मल ने पहले हाफ में आक्रामक रुख अपनाया और शुरुआत में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम ने पलटवार करते हुए एक के बाद एक तीन गोल कर मैच में अजेय बढ़त बना ली। माउंट कार्मल की टीम अंत समय तक गोल के लिए जूझती रही। मैच में निर्णायक रितिक तड़ागी रहे। लाइनमैन की भूमिका अंकित, रितेश महर ने निभाई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र सिंह बोरा और विशिष्ट अतिथि फुटबाल क्लब अध्यक्ष विजय चौधरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें