फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले की सड़कें गड्डामुक्त करना होगा चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों की मरम्मत के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है, लेकिन इन गड्ढों को समय पर भरना बड़ी चुनौती बना हुआ है। नगर में एनएच की सड़क पर अंडरग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी अंडरग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम कर रहा है। इस दौरान बीच-बीच में हो रही बारिश भी दिक्कत पैदा कर रही है। सड़कों पर कीचड़ होने से वाहन चालकों के लिए करीब दो किमी में वाहन चलाना आसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते गड्ढों में किया पैचवर्क निकल जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच डीएम मनीष कुमार ने 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सड़कों और जल निकासी व्यवस्था में आई खराबियों का चिह्नीकरण कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने मुख्य मार्गों, ग्रामीण संपर्क सड़कों और अधिक यातायात वाले मार्गों को प्राथमिकता देने को निर्देशित किया है। कहा है कि सड़क मरम्मत अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। डीएम ने एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सड़क से जुड़े सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण कर मरम्मत का आकलन पूरा करने को कहा।
-
एनएच की सड़क पर अंडरग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम गतिमान है। जब काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। इसके अलावा एनएच पर बने गड्ढों पर पैचवर्क किया जा रहा है। मौसम अनुकूल होने के एनएच पर हॉटमिक्स किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र नरियाल, एई, एनएच खंड

जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीन जिन-जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उन्हें चिह्नित कर जल्द सुधारा जाएगा। सड़क की स्थिति बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हितेश कांडपाल, ईई, लोक निर्माण विभाग, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें