पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में आदि कैलाश, गुंजी, नाबीढांग, लिपुलेख, ओम पर्वत आदि क्षेत्रों को पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप विकसित करने के साथ ही इन स्थलों पर बेहतर संचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता को सड़कों पर ब्लैक स्पॉट, नेटवर्क विहीन स्थानों पर साइनिग बोर्ड लगाने को कहा।
उन्होंने हाइवे का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और मानकों के तहत करने के साथ ही आदि गुंजी, ज्योंलिंगकांग, नाबीढांग, ओम पर्वत सहित अन्य क्षेत्रों में कुटी, ज्योंलिंगकांग और गुंजी गांव में स्थापित किए गए जियो के टावर का शीघ्र संचालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास के कार्य किए जा रहे हैं उन्हें हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा और पर्यटन के मानचित्र एक अलग जगह बनानी होगी।
बीआरओ की समीक्षा के दौरान ओल्ड लिपुलेख रोड का चौड़ीकरण के साथ ही पैदल आवाजाही के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं बनाने को कहा ताकि पर्यटक को आने जाने में अच्छी सुविधा मिले। राष्ट्रीय हाईवे पर शौचालय व्यवस्था, मार्गदर्शिका चिह्न लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने समीक्षा के दौरान पर्यटन अधिकारी को आदि कैलाश क्षेत्र में होम स्टेट को बढ़ावा, पर्यटन विकास के गेस्ट हाउस में समुचित व्यवस्थाएं, पेट्रोल पंप, वर्कशॉप व्यवस्था के अलावा स्थानीय मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए रूपरेखा तैयार कर उपलब्ध कराने की निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने लगातार पहाड़ों में जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जल संकट से कैसे बचा जा सकता है उसे पर मंथन करने की जरूरत है। समीक्षा बैठक में दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह, जिलाधिकारी रीना जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष, सीडीओ नंदन कुमार, एसपी रेखा यादव, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। र पर्यटकों से अवैध वसूली को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां यात्रियों से अतिथि देवो भव: की तर्ज पर व्यवहार होना चाहिए।
फोटो: 25 पीटीएच 23पी- पिथौरागढ़ में समीक्षा बैठक में उपस्थित पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। संवाद