फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर थल में लगा मेला

Fri, 15 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थल/अस्कोट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर शुक्रवार को जिले के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने रामेश्वर घाट जाकर पवित्र स्नान किया। जिला मुख्यालय में घंटाकरण शिव मंदिर, घुपौड़ मंदिर, पुराना बाजार के शिव मंदिर और कोतवाली के शिव मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने घरों में भी विशेष पूजा अर्चना की। आज से माघ स्नान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

थल के शिव मंदिर में करीब 15 हजार लोगों ने पूजा अर्चना की। सुबह तीन बजे से लोग रामगंगा में स्नान के लिए जाने लगे थे। मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, गणेश भट्ट और मथुरादत्त भट्ट ने बताया कि कुछ लोग बृहस्पतिवार की शाम को ही मंदिर में पहुंच गए थे। थल में आज उत्तरायणी का मेला लगा। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मेले में पहुंचे। मेले में रेडीमेड कपड़े, मिठाइयां, सौंदर्य प्रसाधनों की खासी बिक्री हुई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी।
अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद  अस्कोट व्यापार संघ के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसर में  फैले कागज, प्लास्टिक आदि को एकत्र कर निस्तारण किया। सफाई अभियान में तनुज  पाल, दीपक  पाल, रवींद्र पाल, सुनील कुंवर, मुकेश पंत, जगदीश पाल, धर्म  धामी, रवींद्र पाल, कैलाश पंत आदि शामिल थे। इधर, व्यापार संघ की ओर से  चलाए गए स्वच्छ अस्कोट के तहत लोनिवि के अधिशासी अभियंता पूरन चंद्र पंत ने  कूड़ा एकत्र करने के लिए दस कूड़ेदान दिए। कूड़ेदान देने के लिए व्यापार  संघ अध्यक्ष जीतेंद्र पाल ने लोनिवि का आभार जताया है। मकर  संक्रांति के अवसर पर मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर और हंसेश्वर देवालय में पूजा-अर्चना कराई गई। मल्लिकार्जुन मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत और  हंसेश्वर में महंत परमानंद गिरि ने पूजा कराई। हंसेश्वर देवालय में पहुंचे श्रृद्धालुओं ने काली नदी में गंगा स्नान किया। मेले में शांति व्यवस्था के लिए अस्कोट पुलिस तैनात थी। मेले में गर्खा, अस्कोट, सिंघाली, बगड़ीहाट, जमतोली, सिलौनी के साथ ही नेपाल के श्रृद्धालुओं की दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें