फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बड़ी राहत, बलुवाकोट-तवाघाट सड़क चौड़ीकरण कार्य जून तक होगा पूरा

सार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बलुवाकोट से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य जून तक पूरा होने से सामरिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
धारचूला के नयाबस्ती में सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण में जुटे हिलवेज कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बलुवाकोट से तवाघाट के बीच जल्द सफर सुगम होगा। सड़क के करीब 35 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम जून तक पूरा हो जाएगा। इससे आदि कैलाश, पंचाचूली और नारायण आश्रम जाने वाले यात्रियों के साथ ही सुरक्षा बल के जवानों और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

पिछले चार वर्षों से बीआरओ की कंपनी हिलवेज, टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर विन्या गांव, बलुवाकोट से तवाघाट तक 35.6 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और डामरीकरण कर रहा है। बीआरओ के मुताबिक, 29 किमी में कार्य पूरा हो गया है। शेष छह किमी में चौड़ीकरण और डामरीकरण हर हाल में जून तक पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने से पर्यटकों, यात्रियों, वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


मानसून काल में आवाजाही रहती है जोखिम भरी

बलुवाकोट-तवाघाट के बीच छारछुम में 700 जबकि नया बस्ती में 300 मीटर हिस्से में खड़ी पहाड़ी है। सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां मानसून काल में वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी रहती है। हिलवेज कंपनी ने छारछुम और नयाबस्ती में सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया है जो दो से तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

90 प्रतिशत मुआवजा मिला, लोगों ने खुद तोड़ने शुरू किए भवन

सड़क चौड़ीकरण की जद में विन्या गांव, बलुवाकोट, छारछुम, नयाबस्ती, कालिका, निगालपानी, गलाती, हाट देहात, ग्वाल गांव, तपोवन, दोबाट और तवाघाट के लगभग तीन हजार लोगों के भवन, गोशाला, भूमि, फलदार वृक्ष आ रहे हैं। लगभग 90 प्रतिशत मुआवजा मिलने पर लोगों ने स्वयं अपने भवन तोड़ने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कंपनी ने भी युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।

बलुवाकोट से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण में 125 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान होना है। 90 प्रतिशत मुआवजा बांट दिया गया है। शेष राशि के वितरण के साथ जून तक कार्य पूरा हो जाएगा। - सौरभ कुमार, ओसी, 67 आरसीसी ग्रिफ, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें