फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 91 सिम और 153 मोबाइल फोन किए ब्लॉक

Tue, 25 Aug 2026 04:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसके तहत 91 सिम और 153 मोबाइल फोन ब्लॉक किए गए हैं।
विज्ञापन
Sim Card - फोटो : Sim Card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसके तहत 91 सिम और 153 मोबाइल फोन ब्लॉक किए गए हैं।

इनमें से 22 सिम सीमांत जिले के लोगों के नाम पर दर्ज थे। यह जिले में साइबर अपराध की बढ़ती पकड़ को दर्शाता है। साइबर सेल के प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि जांच के दौरान साइबर ठगी में उपयोग हो रहे मोबाइल फोन और नंबर चिह्नित किए गए। संबंधित दूरसंचार कंपनियों के साथ मिलकर इन सभी को ब्लॉक किया गया है।

विज्ञापन


भाकुनी ने कहा कि अब साइबर अपराधी इन नंबरों या फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ये मोबाइल फोन हमेशा के लिए उपयोग से बाहर हो जाएंगे, यहां तक कि नया सिम डालने पर भी काम नहीं करेंगे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और साइबर अपराध नेटवर्क को कमजोर करेगी। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने की अपील भी की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें