फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमन ने बचाई सात परिवारों की जान

Tue, 28 Aug 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
महिमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धापा में सोमवार रात पहाड़ी से भूस्खलन होने से बीआरओ के दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। चाय का होटल चलाने वाले महिमन सिंह के भूस्खलन होने की सूचना देने पर यहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं, भूस्खलन से उत्पन्न खतरे को देखते हुए प्रशासन ने धापा के 18 परिवारों को महिला भवन, सहकारी समिति के भवन, पंचायत घर और जूनियर हाईस्कूल में शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब 9 बजे बीआरओ कैंप के ऊपर की पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। पास में चाय का होटल चलाने वाले महिमन सिंह को भूस्खलन की भनक लग गई। उन्होंने बीआरओ कैंप जाकर लोगों को भूस्खलन होने की जानकारी दी। इस पर लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर चले गए। थोड़ी ही देर बाद पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। बोल्डरों और मलबे ने बीआरओ के आवासीय मकानों को तहस-नहस कर दिया। मकानों में रखा सामान मलबे में दब गया। इन मकानों में सात परिवार रहते थे।

समय पर यह लोग सुरक्षित स्थानों पर नहीं जाते तो जनहानि हो सकती थी। इन परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है। मंगलवार को एसडीएम केएन गोस्वामी ने तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। इस क्षेत्र में जमीन दरकने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें