फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दश महाविद्या मंदिर, भवन का लोकार्पण

Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता सद्भावना शिविर संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एशियन एकेडमी स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय एकता सद्भावना शिविर के समापन पर स्कूल के नवनिर्मित भवन और सर्वधर्म दश महाविद्या मंदिर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ दैनिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण, श्रम संस्कार और प्रेरणा गीतों से हुआ। इसके पश्चात विद्वानों ने मंत्रोप्च्चार के बीच दश महाविद्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रेरक युवा योजना के निदेशक डा. एसएन सुब्बाराव, बीएसएफ के डीआईजी भगत सिंह टोलिया, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रों के बीच स्कूल भवन और मंदिर का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सदस्य भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड गीता ठाकुर, अस्कोट पाल राजवंश के वारिश रजवार भानुराज पाल, ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, रवि कुंवर, गृह मंत्रालय भारत सरकार के लेखाधिकारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने डा. मुख्य अतिथि डा. सुब्बा राव का स्वागत किया। डा. सुब्बा राव ने अतिथियों को शाल भेंट किए। 

समापन पर युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तिगीत गाए। डीआईजी टोलिया ने युवाओं को सैन्य बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया, देशभक्ति की प्रेरणा दी। शिविर में 18 प्रांतों से आए युवाओं ने उत्तराखंड की संस्कृति और एशियन स्कूल के प्रयास की सराहना की। स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने अतिथियों, आयोजक मंडल और देशभर से आए 200 युवक, युवतियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें