फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा, व्यास घाटी के लिए जारी रहे हेलीकॉप्टर सेवा

Fri, 08 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
मुद्दे उठाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल के सामने शुक्रवार को लोगों ने कई मुद्दे उठाए। मांग की कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी दारमा और व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाए। खोतिला कस्बे के लोगों ने हाई-वोल्टेज के कारण कई लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फुंकने का मामला उठाया। इस अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ता विद्युत विभाग के जेई का पहले घेराव तक कर चुके हैं। बताया कि कुछ स्थानों पर बंद लाइन में भी करंट दौड़ता रहता है।
विज्ञापन


खोतिला निवासी कृष्ण नपलच्याल, राजू नबियाल, विजय गर्ब्याल ने विद्युत अव्यवस्था को तत्काल सुधारने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने धारचूला में आए दिन फोन सेवा बाधित रहने का मामला उठाते हुए कहा कि लोग नेपाल की संचार कंपनियों के सिम उपयोग कर रहे हैं। दारमा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों नारायण दरियाल, महेंद्र मार्छाल, जीवन मार्छाल ने कहा कि आपदा के समय क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत का काम करने वालों का लोक निर्माण विभाग ने भुगतान नहीं किया है। तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता लीला बनग्याल ने कहा कि इस बार भी दारमा और व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा होनी जारी रहनी चाहिए, ताकि बुजुर्ग लोग भी अपने गांव जा सकें। बुजुर्ग नेता मान सिंह यर्सो ने नोटिफाइड लाइन वापस जौलजीबी लाने की मांग की। प्रद्युम्न गर्ब्याल ने जौलजीबी-टनकपुर मार्ग शीघ्र बनाने की मांग की।

इस दौरान एसडीएम संतोष पांडे, कैलाश रावत, अशोक नबियाल, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, महिमन ह्यांकी, दौलत फकलियाल, दीवान पतियाल, भूपेंद्र थापा, तहसीलदार आईबी मल्ल, खंड विकास अधिकारी केएस रावत, याल, शकुंतला दताल, खंड शिक्षाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी पंत सहित कई लोग उपस्थित थे। जनजाति आयोग के अध्यक्ष नपलच्याल ने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें