फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में महर्षि फाइटर की टीम जीती 

Tue, 17 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता में अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवा पखवाड़े के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को कालेज के मैदान में कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता में महर्षि फाइटर की टीम ने जगदंबा स्पाटन को 50-45 अंकों से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल में महर्षि फाइटर और जगदंबा स्पाटन के बीच भिड़ंत हुई। मुख्य अतिथि एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री रोहित ओझा ने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में लगातार भाग लेना चाहिए। इससे प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। मैच में निर्णायक मोहित बिष्ट और संजय जोशी थे।

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा पखवाड़े का आयोजन किया है। 15 दिनों तक लगातार विभिन्न गतिविधियां जारी रहेंगी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकना, अभिषेक मेहता, खगेश अवस्थी, पंकज पांडे, विवेक भट्ट, पारस मुंडेला, लक्की महर, हिमांशु खत्री, योगेश चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें