फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाल को टिकट देने का विरोध किया

Tue, 17 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/ मुनस्यारी/ नाचनी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
वीरेंद्र पाल को प्रत्याशी बनाने के विरोध में धारचूला में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरेंद्र पाल को प्रत्याशी घोषित होने के बाद धारचूला में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय संगठन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुनस्यारी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा का पुतला बनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


धारचूला में जगत मर्तोलिया, खुशाल सिंह पिपलिया, बीडी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी समेत तमाम दावेदार थे। भाजपा में मात्र दो महीने पहले आए वीरेंद्र सिंह पाल को टिकट देने का विरोध शुरु हो गया है। जगत मर्तोलिया का कहना है कि भाजपा के चार ब्लाक अध्यक्ष उनके साथ हैं। घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र पाल की खिलाफत की जाएगी।

धारचूला के आर्मी तिराहे में युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाल को प्रत्याशी बनाने के विरोध में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम किया गया है। भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन हर्ष सिंह बोरा ने कहा कि वह लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ उप चुनाव लड़ने वाले बीडी जोशी को निर्दलीय चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन


मुनस्यारी में भाजयुमो के ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भट्ट और टम्टा के पुतले के साथ विरोध जताया। इन लोगों का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। बंगापानी में युवा मोर्चा के ब्लाक महामंत्री पुष्कर सिंह नेगी के नेतृत्व में एकत्र भूपाल सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह धामी, हरीश गोस्वामी आदि ने पाल को टिकट देने का विरोध जताया। उधर, क्वीटी में युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष राजू मेहरा के नेतृत्व में एकत्र जगदीश मेहता, नवीन रावत, दीपू मेहता, भवान मेहरा, प्रदीप मेहता, सुरेश मेहता आदि ने पाल को टिकट देने के विरोध में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें