फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट कालिका के दरबार में महापूजा

Thu, 29 Mar 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में महापूजा के दौरान हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाट कालिका के दरबार में बृहस्पतिवार को भव्य महापूजा का आयोजन किया गया। महापूजा के कार्यक्रम तड़के चार बजे से रात 12 बजे तक चले। महापूजा में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। यज्ञ, हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। करीब 3000 लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


महापूजा का आयोजन मदिर के पुजारी रावल समुदाय के लोग कराते हैं। इस बार महापूजा का आयोजन पुजारी शंकर रावल सैम पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह रावल ने कराया। तड़के चार बजे से मंदिर में महापूजा के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। मैया को पंचामृत स्नान कराने के बाद मंदिर के पुरोहित दीप पंत ने यजमान के हाथों धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराए। दोपहर में पंडित दिनेश जोशी ने हवन संपन्न कराया।

पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया गया। इसके बाद ब्रह्म और संतों का पूजन हुआ फिर लोगों को भंडारे का प्रसाद बांटा गया। रात्रि में शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद हुए। महापूजा में रावल परिवारों की विवाहित बहन, बेटियों के साथ ही रिश्तेदार भी शिरकत करते हैं। आयोजक शंकर रावल ने महापूजा में योगदान देने के लिए सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें