फ्रांस में अवार्ड लेती सोनू खनका। स्रोत: परिजन
पिथौरागढ़। मड़मानले गांव की बेटी सोनू खनका ने फ्रांस में देश का नाम रोशन किया है। मार्सेल में आयोजित पांच दिनी इंटरनेशनल कांफ्रेंस में सोनू को ईस्ट मीट वेस्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी है।
सोनू केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) लखनऊ से डॉ. दिव्या सिंह के निर्देशन में लाइफ साइंस विषय में आस्टियोपोरेसिस एवं आर्थराइटिश के संबंध में शोध कार्य कर रही हैं। बचपन से ही होनहार सोनू की प्राथमिक और इंटर की शिक्षा मड़मानले से हुई। उन्होंने पिथौरागढ़ महाविद्यालय से जंतु विज्ञान में एमएससी किया। जेआरएफ और यू सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। सोनू के पिता इंद्र जंग खनका अध्यापक और माता राधा देवी गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षाधिकारी एचआर कोहली, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, शोध निर्देशक डॉ. दिव्या सिंह, सीडीआरआई के निदेशक डॉ. राधारंग राजन, विरेंद्र सिंह कन्याल, डॉ. दीपक कापड़ी, दिनेश जोशी, जीवन जोशी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद