रिंगाल से कलाकृति बनाने की जानकारी लेते छात्र। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। धारचूला विकासखंड के पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। बुधवार को एसएमसी अध्यक्ष भगत सिंह ने समर कैंप का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कैंप 30 जून तक चलेगा। बुधवार को बच्चों ने योग और रिंगाल से बनीं स्थानीय कलाकृतियों की जानकारी ली। बच्चों को समर कैंप में पेंटिंग, आर्ट, डांस, स्थानीय किस्से, हस्तकला, झोड़ा-चांचरी सहित अनेक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह धामी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह धामी, वरिष्ठ शिक्षक प्रह्लाद सिंह चूफाल, भूपेंद्र सामंत, संदीप, योगेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद