फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशे के दुष्परिणाम बताकर दूर रहने की दिलाई शपथ

Sun, 12 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/कनालीछीना/नाचनी/झूलाघाट। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए शनिवार को पिथौरागढ़ पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसआई योगेश कुमार ने जीजीआईसी में, एसआई जितेंद्र सोराड़ी ने मिशन इंटर काॅलेज, एसआई कमलेश जोशी, मनोज जलाल ने जीआईसी में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में एसआई मीनाक्षी मनराल और सुप्रिया नेगी ने जाजरदेवल क्षेत्र में महिलाओं की रात्रि चौपाल लगाकर जागरूक किया। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी क्वीटी चंदन सिंह ने ग्राम गिनी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र में कार्यक्रम कर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए। थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती ने टीम के साथ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। इस दौरान नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें