थल (पिथौरागढ़)। मड़ गांव निवासी हवलदार रविंदर सिंह रौतेला (39) को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर अदम्य साहस के लिए उन्हें सेना मेडल देने की घोषणा की गई।
रविंदर 3 राजपूत रेजीमेंट में डोडा जिले के सीमा पर तैनात हैं। 15 जनवरी को कुख्यात आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के मुख्य कमांडर को एक घंटे की मुठभेड़ के बाद मार गिराया। जल्दी ही एक विशेष कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष उन्हें सेना मेडल से सम्मानित करेंगे। बेटे की बहादुरी से उसके पूर्व फौजी पिता खुशाल सिंह रौतेला बहुत खुश हैं।
उन्होंने बताया सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए सम्मान पाना हर एक सैनिक के लिए गौरव की बात है। बेटे ने देश, राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।