फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मां उल्का लायंस ने जमाया एसजीपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 06 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन दो में शानदार जीत के साथ मां उल्का लायंस ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे विनय कापड़ी को पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर मां उल्का लायंस ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें विनय कापड़ी के शानदार 77 रनों का अहम योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माउंटेन वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। ऐसे में 30 रन से जीत दर्ज कर मां उल्का लायंस ने ट्रॉफी अपने नाम की।
शानदार बैटिंग के लिए विनय कापड़ी मैन ऑफ द मैच रहे। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 545 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट हासिल करने के लिए कापड़ी को मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। बॉबी चंद और आयुष भैंसोड़ा ने अंपायर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, तपन रावत, कमलेश पाल, रोहित चौहान, मनीष जोशी, भूपेंद्र सिंह चौहान, दिनेश बोरा के साथ ही टूर्नामेंट के सहयोगी शिक्षक करन थापा, प्रकाश, नवीन, लक्ष्मण, हर्ष कुंवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें