फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग हुई शुरू

Mon, 06 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट पॉलीटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू हुई। तीन दिन तक काउंसलिंग होगी। कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद है कि दूसरी काउंसलिंग के बाद सभी सीटों पर प्रवेश होंगे। मूनाकोट पॉलीटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। इससे पूर्व 18 से 21 जून तक आयोजित प्रथम काउंसलिंग में 18 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। दो जुलाई तक सभी ने प्रवेश भी ले लिया। अब कॉलेज प्रबंधन 42 सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, आठ जुलाई तक काउंसलिंग होगी इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। संस्थान 13 से 18 जुलाई तक विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच और पुष्टि कर सीट आवंटित करेगा। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार नरियाल ने विद्यार्थियों को https://admissions.ubterjeep.co.in के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें