फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि रोवपे : निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने मां पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि रोपवे से यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी। उन्होंने नियमित निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि रोपवे की लागत करीब 45 करोड़ रुपये है। यह 950 मीटर लंबा और लगभग 250 मीटर ऊंचा होगा। इसमें दो केबिन लगाए जाएंगे, जिनकी क्षमता 61 यात्रियों की होगी। रोपवे से प्रति घंटे करीब 800 यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलेगी। श्रद्धालु लगभग 5 मिनट में मां पूर्णागिरि धाम पहुंच सकेंगे। इससे वृद्धजनों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें