फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मां पूर्णागिरि मेले का समापन आज

Fri, 14 Jun 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले का शनिवार को जिला पंचायत की ओर से ठूलीगाड़ में विधिवत समापन किया जाएगा। सायं छह बजे जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय मेले का समापन करेंगी। मेला अधिकारी जिपं के ईएमई भगवत पाटनी ने बताया कि दो-तीन दिन जिपं की ओर से बिजली, साफ सफाई की व्यवस्था जारी रहेगी। इधर, शुक्रवार तक 21,89,900 श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार 26 मार्च से 15 जून तक मेला अवधि घोषित की गई थी। मेले में प्रशासन की ओर से पुलिस, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, साफ सफाई आदि की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। मेला अधिकारी पाटनी ने बताया कि मेला अविध समाप्त होने के बाद दो-तीन दिन तक जिपं की व्यवस्था रहेगी। इधर, प्रशासन की ओर से बताया गया कि मेले में शुक्रवार को ही 19,600 श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचे। अब तक मेला अवधि में 21.89 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से आग्रह किया कि मेला अवधि समाप्त होने के बाद कुछ दिन तक श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को बनाए रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें