फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मौत पर फूटा गुस्सा

Thu, 29 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट/बेड़ीनाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मौत पर यहां जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन हुआ। लखनऊ लाठीचार्ज में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता आर्या और अल्का मौर्या की मौत हुई थी। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने जुलूस निकाला और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मांग की गई कि मृतक कार्यकर्त्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हीरा भट्ट, उमा पंवार, दीपा पांडे, गीता सामंत, गोपा चौहान आदि थे।

जुलूस पूरे नगर में घूमने के बाद कलक्ट्रेट तक गया। मुनस्यारी में देवेश्वरी देवी के नेतृत्व में जुलूस निकला। जुलूस में पुष्पा आर्या, नंदी कोरंगा, नीमा निर्खुपा, बसंती देवी आदि थीं। डीडीहाट में अनीता कन्याल के नेतृत्व में जुलूस निकला। बेड़ीनाग में भी प्रदर्शन हुआ। पूरे जिले में आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। कार्यकर्त्रियां रोज जुलूस और प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें