फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला से चुनाव जीत कर दिखाएं मुख्यमंत्री

Thu, 29 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धारचूला, मुनस्यारी के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत को धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। भाजपा के धारचूला प्रभारी ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला से भागने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


नगरपालिका सभागार में हुए सम्मेलन में पार्टी के धारचूला विधानसभा प्रभारी जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अब धारचूला से भागने की तैयारी में हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक हरीश धामी की ओर से सीट खाली करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत इसी सीट से विधायक हैं। मर्तोलिया ने कहा कि हर चुनाव सीट बदलने वाले मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वह आगामी विधानसभा चुनाव धारचूला से लड़कर देखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उप चुनाव में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वन विभाग और वन निगम में 1544 पद बैकडोर से भरे गए।

मर्तोलिया ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र के जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास साइकिल नहीं थी, आज वह 30 लाख की गाड़ी में घूम रहे हैं। कहां से यह रकम आई, इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता दिनेश राणा, किशोर धामी, धीरज बोरा, मदन शाही, चंचल शाही, कमल कोरंगा, नवीन धामी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें