फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाती में भारी बारिश से फसलों को नुकसान

Sun, 16 Sep 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बलुवाकोट क्षेत्र में बारिश से तबाह हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धारचूला विकास खंड के गलाती क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश और भूस्खलन से किसानों की करीब 50 नाली कृषि भूमि बर्बाद हो गई। इससे परेशान क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।

विज्ञापन


बारिश और भूस्खलन से गलाती के तोक रमतोली, चामी में कृषि भूमि पर मलबा पट गया। किसानों ने खेतों में धान, अदरक, हल्दी आदि बोया था। धान की फसल को काटने की तैयारी चल रही थी, लेकिन भारी बारिश ने फसलों को तबाह कर दिया है। पूर्व प्रधान मदन सिंह, जय सिंह, हीरा सिंह, देव सिंह, रतन सिंह के खेत मय फसल के बह गए।

जय सिंह और हर सिंह के खेत में भारी मात्रा में मलबा पट गया। सिंचाई के लिए बनाई गई गूल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू बिष्ट ने तहसील प्रशासन के समक्ष पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


फसलों पर पड़ी ओलों की मार
नाचनी। क्षेत्र के गिरगांव, बिर्थी, रातापानी, गिन्नी आदि स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। गिरगांव के राजीव बाछमी ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि से सोयाबीन, मडु़वा के अलावा बेल वाली सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने तहसील प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें