लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी खेल मैदान में यूथ क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लोहाघाट बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धाकड़ इलेवन को 28 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहाघाट बॉयज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 174 रन बनाए। टीम की ओर से बिट्टू ने 70 रनों की धुआंधार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धाकड़ इलेवन की टीम 146 रन ही बना सकी। इस तरह लोहाघाट बॉयज ने 28 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका अजय गिरि और अभिषेक राय ने निभाई। ऋषभ राय स्कोरर रहे। इसके अलावा नीरज राय ने आंखों देखा हाल सुनाया।