फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मॉल की चमक से फीका पड़ा स्थानीय कपड़ा बाजार

Tue, 21 Jul 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में मॉल खुलने के बाद स्थानीय कपड़ा कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। व्यापारियों का दावा है कि उनकी बिक्री में करीब 80 फीसदी तक गिरावट आई है। अनुमान के मुताबिक अब दिनभर में आने वाले 10 ग्राहकों में से केवल तीन ही स्थानीय दुकानों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में करीब 50 कपड़ा दुकानें संचालित हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में बाजार में अच्छी रौनक रहती थी, वहीं अब उन दिनों में भी ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है। उनका कहना है कि ग्राहक ऑनलाइन कीमतों की तुलना करने के बाद मॉल का रुख कर रहे हैं।
मॉल में एक ही स्थान पर कई ब्रांड, अधिक विकल्प और समय-समय पर मिलने वाले आकर्षक डिस्काउंट युवाओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। दूसरी ओर स्थानीय दुकानदार बढ़ती लागत और घटते ग्राहकों के बीच कारोबार चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें