फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने हाथ खड़े किए तो यात्रियों ने बर्फ हटाकर खुद खोली सड़क

Wed, 06 Mar 2019 12:48 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
मुनस्यारी मार्ग में बर्फ में फंसी जीप। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 लोक निर्माण विभाग से कोई सहयोग न मिलने पर सड़क बंद होने के कारण सुनसान इलाके में फं से यात्रियों ने खुद ही बेलचे उठाकर सड़क  खोली। यात्री यहां करीब 14 घंटे से फंसे हुए थे। इससे पहले इनमें से पांच यात्रियों को उपजिलाधिकारी ने अपने वाहन से मुनस्यारी पहुंचाया।
विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे से बर्फबारी के कारण थल मुनस्यारी मार्ग कालामुनि से पातलथोड़ के बीच बंद हो गया था। सड़क बंद होने से यहां बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। फंसे हुए लोगाें ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय को सूचना दी तो वहां से स्नो कटर और ईंधन न होने के कारण मशीन भेजने में असमर्थता जता दी गई। लोगोें ने किसी तरह रात बिताई। मंगलवार को दोपहर 11 बजे तक भी मदद की कोई सूरत नजर न आते देख यात्रियों ने खुद ही बेलचे और अन्य औजारों की मदद से बर्फ हटाकर वाहनों के पास होने लायक रास्ता बनाया।

उधर, सोमवार रात को सड़क बंद होने की जानकारी एसडीएम केएन गोस्वामी को को मिली तो वे अपने वाहन से करीब 10.30  बजे मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने यहां फंसे पांच यात्रियों को मुनस्यारी पहुंचाया। बंगाल से आए पर्यटक सुब्रतो डे, पंजाब से आए पर्यटक कुलदीप आदि ने बताया कि एसडीएम के मौके पर पहुंचने के कारण ही वे मुनस्यारी पहुंच पाए। एसडीएम न पहुंचते तो सर्दी में रात गुजारनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें