कनालीछीना के समीप सड़क के ऊंपर खतरा बने पेड़।
- फोटो : AMAR UJALA
बाजार के बीचोंबीच स्थित चट्टान पर खड़े पेड़ों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पेड़ों के नीचे की मिट्टी हटने से यह कभी भी गिर सकते हैं। व्यापारियों ने ग्रिफ और वन विभाग से खतरे वाले पेड़ों को चिह्नित कर उन्हें काटने की मांग की है।
स्टेशन के ठीक ऊपर चट्टानें हैं। इन चट्टानों को काट ग्रिफ ने काट सड़क चौड़ीकरण का कार्य तो किया लेकिन खतरे वाले बांज के पांच पेड़ों को नहीं हटाया गया। चट्टान और पेड़ों के ठीक नीचे सड़क पर दर्जनों यात्री वाहन खड़े रहते हैं। व्यापारियों ने कई बार वन विभाग और ग्रिफ से खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग उठाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारी मनोहर सिरौला, सुरेंद्र भंडारी, प्रेम सिंह भंडारी, दीपक भंडारी, राकेश सिरौला आदि का कहना है कि ऊपरी चट्टान से पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने खतरा बने पेड़ों को हटाए जाने की मांग उठाई है। ब्यूरो