फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जल्द होगा एलएलबी की कक्षाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एलएलबी करने के लिए बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पिथौरागढ़ कैंपस में जल्द एलएलबी की कक्षाओं का संचालन होगा। एलएलबी की कक्षाओं के संचालन के लिए नए ब्लाॅक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एसएसजे विवि ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिथौरागढ़ कैंपस में कक्षाओं के संचालन के लिए बनाए गए टिनशेड का ध्वस्तीकरण शुरू कर पक्के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए शासन से पूर्व में नौ करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ के कैंपस में लंबे समय से एलएलबी की कक्षाओं के संचालन की मांग की जा रही है। एलएलबी की कक्षाएं शुरू करने की सीएम, उच्च शिक्षामंत्री कई बार घोषणा कर चुके हैं। लोगों की मांगों को देखते हुए पिथौरागढ़ कैंपस में एलएलबी की कक्षाओं के संचालन और हाइटैक शौचालय के निर्माण के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृत मिलते ही एलएलबी के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोगों ने सरकार से जल्द स्वीकृति देते हुए निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं पिथौरागढ़ कैंपस में पूर्व में कक्षाओं के संचालन के लिए बनाए गए टिनशेड के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। टिनशेड के स्थान पर यहां पर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से नौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें से तीन करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को मिल गए हैं। रुपये मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने तेज गति से कार्य शुरू कर दिया है।

तीन करोड़ से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में तीन करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कैंपस में जगह भी चिह्नित कर ली गई है। लाइब्रेरी बनने के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। संवाद

इनसेट कोट-
एलएलबी ब्लाॅक के निर्माण के लिए विवि स्तर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा कैंपस में डिजिटल लाइब्रेरी और हाइटैक शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। -डॉ. हेम चंद्र पांडेय, निदेशक पिथौरागढ़ कैंपस।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें