लोनिवि के ईई को ज्ञापन देते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सुवालेख झूणी सड़क और सुवालेख रसैपाटा सड़क को चंडिकाघाट तक मिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई व पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के अभियंताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये सड़कें धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन सड़कों का मिलान जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सुवालेख - झूणी सड़क में चार किमी कटान और सुवालेख रसैपाटा सड़क में आधा किमी कटिंग और होने के बाद ये सड़कें चंडिकाघाट मंदिर पहुंच जातीं। लेकिन दोनों जगहों पर सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। पीएमजीएसवाई के ईई भगवान सिंह अधिकारी का कहना है कि सड़क बनाने की अनुमति सिर्फ झूणी तक ही मिली है। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के ईई नागेंद्र बहादुर का कहना है कि सुवालेख बिछुल बैंड से रसैपाटा होते हुए उसैल तक ही सड़क को स्वीकृति मिली है। लोनिवि के ईई सीपी सिंह का कहना है कि जिस विभाग से सड़क का काम अधूरा छोड़ा, वही सड़क का निर्माण पूरा करेगा। दोनों सड़कों के गंगोलीहाट और चंडिका मंदिर के लिंक नहीं होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। इस मौके पर युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी मौजूद रहे।