फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों को पार्क करने के लिए जगह नहीं

विज्ञापन
लोनिवि के ईई को ज्ञापन देते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में टैक्सियों को पार्क करने की समस्या खड़ी होने लगी है। इससे टैक्सी संचालकों में पालिका और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक महर ने पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पालिका ने केएमएओ स्टेशन, रोडवेज तिराहे, लाशघर रोड पर पार्किंग के ठेके लगाए हैं। वहां पर पहले एक स्टेशन में 100 से 150 वाहन खड़े रहते थे लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अब इन स्थानों में 20 वाहन पार्क करने की अनुमति दी है। त्रिलोक महर ने कहा कि प्रशासन कहता है कि यहां पर पार्किंग की कोई जगह नहीं है। जबकि पालिका इन स्थानों में खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क लेता है। उन्होंने कहा कि या तो पालिका इन स्थानों से पार्किंग शुल्क लेना बंद करे या फिर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने शीघ्र पार्किंग की व्यवस्था नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रथम, द्वितीय और तृतीय पार्किंग तल बंद
पिथौरागढ़। निर्माण संस्था फोकस इन्फोटेक एंड प्राइवेट लिमिटेड ने बहुउद्देशीय पार्किंग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल को बंद कर दिया है। इन तीनों तलों में असामाजिक तत्व लगातार हंगामा काट रहे थे। प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह ने बताया कि सुधारीकरण और सुरक्षा की दृष्टि से प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल में पार्किंग व्यवस्था बंद कर दी है। पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया होने में अभी समय है, जिस कारण अभी पार्किंग बंद की गई है। साइट मैनेजर एस कौशिक ने कहा कि कोई भी युवक पार्किंग स्थल के बंद तलों में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भवन के तल में पार्किंग की व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें