फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से मुनस्यारी के तापमान में गिरावट आ गई। मुनस्यारी में अधिकतम चार और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान साफ था। इस दौरान धूप खिलने से काफी राहत मिली। अपराह्न तीन बजे बाद बादल छाने लगे। मुनस्यारी में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी दिन भर घने बादल छाये रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात का असर निचले इलाकों में भी देखा गया। तापमान में गिरावट के कारण एकाएक ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने शाम के समय अलाव और हीटर जलाकर ठंड से बचाव किया। कड़ाके की ठंड के कारण सर्वाधिक दिक्कतें बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
बादलों के छाने से कम पड़ा पाला
पिथौरागढ़। शुक्रवार रात आसमान में बादल छाने से निचले क्षेत्रों में पाला कम पड़ा। पाला कम पड़ने के बाद सुबह सर्द हवाएं भी कम चली और वाहन चालकों को भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें