फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के धुरंधर देवेंद्र सिंह रावत की हल्द्वानी में मौत

विज्ञापन
देवेंद्र सिंह रावत(फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमित फुटबॉलर देवेंद्र सिंह रावत की सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में उपचार के दौरान 30 दिसंबर को मौत हो गई। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

विकासखंड मूनाकोट के ग्राम सीमू पालड़ी के फुटबॉलर देवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 1980 से 1985 तक कई अंतर विश्वविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिताओं में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1987-88 में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला से फुटबॉल प्रशिक्षण का डिप्लोमा (एनआईएस) लिया था।
कुछ वर्षों से रावत जिला खेल कार्यालय के अधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम, झौलखेत खेल मैदान और आठगांव शिलिंग खेल मैदान में संविदा प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में भी वह फुटबॉल कोच रहे। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज, स्पोर्ट्स हॉस्टलों में चयन हुआ। कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्टेडियम में हुई शोक सभा
पिथौरागढ़। फुटबॉल प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह रावत के निधन पर सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोकसभा हुई। उनके निधन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, उपप्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत ने शोक जताया। (संवाद)
विज्ञापन

------------
02पीटीएच13 पी- देवेंद्र सिंह रावत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें