फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए लाइजनिंग ऑफिसर्स नियुक्त

Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जनपद में प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए लाइजनिंग ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इनमें नगर निगम पिथौरागढ़ के प्रेक्षक तीर्थपाल अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की व्यवस्था के लिए भुवन चंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ को लाइजनिंग ऑफिसर, नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट, बेरीनाग के प्रेक्षक राम दत्त पालीवाल निर्देशक मंडी परिषद रुद्रपुर की व्यवस्था के लिए कांता प्रसाद सहायक अभियंता लोनिवि बेड़ीनाग को लाइजनिंग ऑफिसर, नगर पंचायत मुनस्यारी के प्रेक्षक कविंद्र सिंह अपर सचिव सचिवालय प्रशासन की व्यवस्था के लिए विजय भट्ट वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी को लाइजनिंग ऑफिसर और नगरपालिका परिषद डीडीहाट, धारचूला के प्रेक्षक भरत लाल फिरमाल, पीसीएस की व्यवस्था के लिए अजय ध्यानी वन क्षेत्राधिकारी डीडीहाट को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नियुक्त सभी लाइजरिंग ऑफिसर्स राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकों के जनपद आने पर उनके ठहरने, चाय, नाश्ता, भोजन, वाहन, ईंधन, स्टेशनरी सहित उपकरण आदि की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें