फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो वैद्या चलो जल्दी तुम्हें रघुवर बुलाते हैं...

Thu, 25 Oct 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बिषाड़ की रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक जाख, बिषाड़ के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला जारी है। ठंड के बावजूद दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बिषाड़ की रामलीला में तीसरे दिन धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। धनुष टूटने के बाद क्रोधित परशुराम कहते हैं-किसने तोड़ा धनु शंकर का, उत्तर देत क्यों ना मूढ़ जनक तू। परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। परशुराम भगवान राम को पहचान जाते हैं और अपना धनुष उन्हें सौंपकर हिमालय की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी थे। जाख की रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल थे। हारमोनियम में राजेंद्र भट्ट, तबले में रवि संगत दे रहे हैं।

गंगोलीहाट। यहां लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला दिखाई गई। लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद हनुमान लंका से सुषैन वैद्य को रणभूमि लाते समय गाते हैं-चलो वैद्या चलो जल्दी तुम्हें रघुवर बुलाते हैं। कलाकारों के जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। यहां सूर्पणखा के नाक-कान काटने से खर-दूषण वध तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी पीके जानसन थे।
झूलाघाट। यहां सूर्पणखा के नाक-कान काटने से खरदूषण वध तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री महिमन न्याल, दिवाकर जोशी, शुभम चंद, मनोज सामंत थे। रामलीला देखने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें