फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तारबाड़ में फंसा तेंदुआ...फैली दहशत, वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उपचार किया शुरू

Thu, 10 Oct 2024 07:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ नगर के नजदीक चैसर गांव में एक तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
तारबाड़ में फंसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ नगर के नजदीक चैसर गांव में एक तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar News: कपकोट में सरयू नदी में बहने से महिला की मौत, तीन महिलाओं ने मचाया शोर...तो मौके पर पहुंचे लोग

बृहस्पतिवार को नगर से लगे चैसर गांव में खेतों में लगे तारबाड़ में तेंदुआ फंस गया। गांव के नजदीक उसकी गुर्राहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ फंसने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जुटी रही। वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर उसे रेस्क्यू किया। डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि नर तेंदुआ तारबाड़ में फंसकर घायल हो गया था। इसकी उम्र करीब पांचवर्ष है। पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें