फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में पांच वर्षीय मासूम को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के भट्टीगांव के कन्नागैर में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम हिमानी को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है। वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। साथ ही तेंदुए को ट्रैप करने के लिए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सात अक्तूबर देर शाम बेड़ीनाग विकासखंड के भट्टीगांव कन्नागैर में घर के आंगन में खेल रही पांच वर्षीय हिमानी पुत्री भगत राम को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुए ने बच्ची को 100 मीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया था। ग्रामीणों के घटना स्थल पहुंचने तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही तेंदुए की हर गतिविधि पर नगर बनाए रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी स्थापित किए जा रहे हैं। डीएफओ डॉ. विनय भार्गव का कहना है कि तेंदुए को पहले ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें