फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ, अफरा-तफरी

Sat, 19 Nov 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
फल्यांटी स्कूल में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय फल्यांटी के परिसर में तेंदुआ घुस गया। इससे दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। तेंदुआ स्कूल में घुसने की जानकारी के बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर स्कूल पहुंचे। तब तक तेंदुआ पास की झाड़ियों में ही लापता हो गया।
विज्ञापन


सुबह 11.40 बजे स्कूल के गेट अंदर अचानक तेंदुआ घुस आया। स्कूल में भोजन बना रही भोजन माता जानकी देवी की नजर उस पर पड़ी तो वह स्कूल के मुख्य भवन की ओर दौड़ पड़ी। स्कूल में तेंदुआ घुसने की जानकारी शिक्षिका दीक्षा पाठक को दी। इसके बाद तेंदुआ स्कूल परिसर में घूमने लगा। शिक्षिका, भोजनमाता और विद्यार्थियों ने हल्ला किया तो तेंदुआ स्कूल के पास की झाड़ियों में कूद गया। हो हल्ला सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। झाड़ियों में तेंदुए की ढूंढ़खोज की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शिक्षण स्टाफ के साथ विद्यार्थियों का दिन भय के साये में बीता। लोग शाम तक लाठी-डंडों के साथ मौके पर डटे रहे।

ग्राम प्रधान मीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश राम ने स्कूल में तेंदुआ घुसने की जानकारी वन विभाग को दी। डीडीहाट वन रेंज के रेंजर पूरन सिंह देउपा के निर्देश पर डीडीहाट से वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। वन कर्मियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि लोग अकेले न निकलें। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल में भाग गया होगा। स्कूल के पास से ही जंगल लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें